हरिद्वार : आज बुधवार सुबह उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता सावित्री देवी की अस्थियां हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में विधि विधान से विसर्जित की गयीं। आज सुबह करीब हरकी पैड़ी पर 9:30 बजे डीजीपी अशोक कुमार, उनकी पत्नी अलकनंदा, बेटा शाश्वत और उनके बड़े भाई सुभाष गर्ग, नरेश गर्ग, छोटे भाई राकेश गर्ग, प्रेम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, भतीजा अभिषेक अस्थि कलश लेकर गंगा स्थान पहुंचे और पूजा विधि द्वारा विसर्जित की।
इसके अलावा कर्मकांड तीर्थ पुरोहित मनोज सिखौला द्वारा किया गया। इस दुखद समय में डीआईजी सेंथिल अवुदई कृष्ण राज एस, एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और जिले के तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोग और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

