पीएम मोदी ने लिखा पूर्व राष्ट्रपति के लिए विदाई पत्र,भावुक हुए रामनाथ कोविंद

आज पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तारीफ करते हुए एक पत्र लिखा और भारत के राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपने सिद्धांतों, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा के उच्चतम मानक स्थापित किए। मुझे गर्व है कि मैंने आपके प्रधानमंत्री के रूप में काम किया और पूरे देश की ओर से राष्ट्रपति के रूप में आपके शानदार कार्यकाल और एक लंबे सार्वजनिक जीवन के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूँ।

इसके अलावा राष्ट्रपति पद छोड़ने से एक दिन पहले रविवार को कोविंद को लिखे इस पत्र में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा को भी पत्र में लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘हमारे देश के विकास के लिए आपने एक दृष्टांत पेश किया और आप हमारे समाज की प्रेरणा हैं। आपने अपने जीवन और करियर के दौरान दृढ़ संकल्प और गरिमा, नैतिकता और अखंडता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता रखी। यह भारतीय लोक व्यवहार के मूल में है और हमारे संविधान के सिद्धांतों के प्रति सर्वोच्च सम्मान और जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं।

इस पत्र को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया है। और लिखा है कि  ‘पीएम मोदी के इस पत्र ने मेरे मन को गहराई से छुआ है। मैं दयालुता और प्यार से भरे उनके शब्दों को उस सम्मान और प्यार के रूप में लेता हूं, जो देश के नागरिकों ने मुझे दिए हैं। मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *