आइए और बनिए ‘100 करोड़ रुपये में राज्यपाल, पाइए राज्यसभा सीट,पढ़े खबर !

आज एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके चलते केंद्रीय जांच ब्यूरो ने राज्य सभा सीटों और राज्यपाल पद का झूठा वादा करके लोगों से 100 करोड़ रुपये हड़पने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में महाराष्ट्र के लातूर के कमलाकर प्रेमकुमार बंदगर, कर्नाटक के बेलगाम के रवींद्र विट्ठल नाइक और दिल्ली-एनसीआर के महेंद्र पाल अरोड़ा, अभिषेक बूरा और मोहम्मद एजाज खान  डाला है और साथ ही बताया है कि सीबीआई अधिकारियों पर हमला करने के बाद तलाशी अभियान के दौरान एक आरोपी उनके शिकंजे से भागा भी है।
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगा –
अधिकारियों के मुताबिक़ इस मामलें में आरोपी बंदगर खुद को सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में खुद को पेश किया और वह लोगों के सामने उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ अपने संबंधों का दिखावा करता था। बूरा, अरोड़ा, खान और नाइक को लोगों को झांसा देकर काम लाने के लिए कहता था ताकि उसके बदले में वह करोड़ों रुपये की डील हो पाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *