गोरखपुर : यूपी गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा (आईएएस) के सरकारी आवास के बाहर एक बुजुर्ग ने नमाज (Namaz) पढ़ा। इस दौरान किसी राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध जताया है। एसपी सिटी ने जांच का आदेश दिया है। मोहर्रम करीब होने के वजह से पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है क्योंकि बीते दो साल से मोहर्रम का जुलूस कोरोना की वजह से नहीं निकला।एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। बुजुर्ग की तलाश हुई है। ऐसे सामाजिक स्थल पर नमाज पढ़ने पर मनाही है। जांच के बाद शख्स पर कार्रवाई होगी।
सीडीओ संजय कुमार मीणा ने इस मामलें पर कहा कि नमाज पढ़ने का मामला निकलने पर अब किसी निजी स्थान पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। ऐसे में शख्स के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।

