हरिद्वार : सभी जानतें हैं कि राजधानी लखनऊ में जबसे लूलू मॉल का उदघाटन हुआ तभी से उसमें विवादों का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में धर्मनगरी हरिद्वार में भी पीठ बाजार में सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ने पर 8 दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। क्यूंकि ये मामला इसलिए सदिग्धता से लिया गया ये सार्वजानिक स्थान पर नमाज़ तब पढ़ी गई है जबकि कांवड़ यात्रा जारी है।
आपको बतादें कि हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कॉलिज के पास शिवालिक नगर में गुरूवार को पीठ बाजार लगता है जहां बीते दिन गुरूवार को 8 दुकानदारों ने नमाज पढ़ी जिसकी सूचना पुलिस को मिली और जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये सभी 8 लोग पीठ में सब्जी बेचने पहुंचे थे। कांवड़ यात्रा के दौरान लौ ऐंड ऑर्डर का उलंघन मामला भी किया गया है। आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें मौके से गिरफ्तार करवाया।

