आज कल जिस तरह सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से लोग अपनी फैन फॉलोविंग बढ़ाने के लिए जदोजहत करते नज़र आते हैं इसी कड़ी में एक इसकी हद तब सामने आई जब एक ऑनलाइन गेमिंग और ऑनलाइन व्यूवर्स के घटने की वजह से एक युवक ने मंजिल से कूदकर खुद को खत्म कर लिया। यह हादसा हैदराबाद से है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
यहां एक यूट्यूबर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ इतनी सी थी कि उसके ऑनलाइन गेमिंग यूट्यूब चैनल के दर्शकों की संख्या कम होने लगी थी। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, 23 वर्षीय मृतक आईआईआईटीएम ग्वालियर से पढ़ाई कर रहा था।
मिला सुसाइड नोट – डेड बॉडी के पास से ही सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें साफ़ तौर से लिखा हुआ था कि वह अपने यूट्यूब चैनल पर व्यूवर्स की घटती हुई संख्या से दुखी था। इसमें छात्र ने यह भी कहा कि वह अपने माता-पिता से करियर संबंधी सलाह न दिए जाने से भी निराश था। पुलिस इंस्पेक्टर एल रवि कुमार ने बताया कि छात्र के माता-पिता दोनों नौकरी पेशा हैं।

