काबुल में फंसे 120 भारतीय वतन लौटे,वायुसेना के विमान से लाए गए वापस

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद चारो तरफ अफरातफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है।   लोग देश छोड़ने की पूरी जद्दोजहत में लगे हुए हैं। हवाई अड्डे का नज़ारा देख दिल दहल जा रहा है। जहाँ सभी अपनी जान बचाकर देश छोड़ने के लिए कोशिश  में लगे हैं वहीँ भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से वायुसेना का एक विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। काबुल से आया ये विमान करीब 120 भारतीयों को सुरक्षित वतन लेकर लौटा है। वहीं इससे पहले देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार अफगानिस्तान संकट पर खुलकर बयान दिया,बयान में उन्होंने कहा है कि अमेरिकी फौज का यहां से जाने का फैसला बिल्कुल सही था, अफगान सेना ने बिना लड़े ही सरेंडर कर दिया है। भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है।

इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित भारत उनके वतन पहुंचा दिया गया है। अपने देश पहुंचकर 120 नागरिक सुकून की सांस ले रहे हैं। अफगानिस्तान संकट को लेकर अजित डोभाल ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार  (एनएसए) से बात की है। इस दौरान उन्होंने भारतीय अधिकारियों को काबुल से सुरक्षित भारत लाने के मुद्दे पर चर्चा की थी।अफगानिस्तान में फंसे 120 भारतीयों पर से संकट के बादल छट गए हैं। भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने काबुल हवाई अड्डे से मंगलवार को सुबह 120 भारतीय अधिकारियों को लेकर उड़ान भरी। ये सभी लोग अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के अधिकारी हैं। इसके अलावा उनके कर्मचारी भी इनमें शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *