हरिद्वार :देश का एक नारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के इस अहम्सं सन्देश के प्रति और जागरूकता देने के उद्देश्य से देश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने की सोच को बढ़ावा देते हुए आगामी 26 जुलाई को हरिद्वार हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी शामिल हैं।रेखा आर्य ने इस कार्यक्रम पर कहा कि वह खुद इस यात्रा में शामिल होंगी। इस दिन हरिद्वार में हर की पैड़ी से कांवड में जल भरकर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक भी किया जाएगा।
सरकार ने ये संकल्प लिया है। सावन के इस पवित्र महीने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लड़कियों को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं। उनके लिए एक सन्देश होगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यात्रा का शुभारंभ पंचदशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक हरिगिरी जी महाराज करेंगे। सुबह छह बजे गंगा पूजा और महात्माओं के शंखनाद के साथ अवधेशानंद जी महाराज, राज राजेश्वरानंद, रामदेव, कैलाशानंद, जिले के संगठन से जुड़े लोग, विधायक, जूना अखाड़ा ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा।

