आज मंगलवार को भारतीय रुपया को पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार चुका है। भारतीय रुपये में पिछले एक वर्ष के चलते लगभग सात प्रतिशत की गिरावट देखी गयी है।इसके अलावा भारतीय मुद्रा मंगलवार को अपने पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 79.9775 से गिरकर मंगलवार को शुरूआती बाजार में 80.0175 रुपये प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार के अनुसार भारतीय रुपया मंगलवार को 79.85 से 80.15 के रेंज के बीच कारोबार कर सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिन सोमवार को कहा था कि भारतीय रुपये की कीमतों में दिसंबर 2014 के बाद से अबतक अमेरिकी डॉलर की तुलना में 25 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।
वित्तमंत्री ने यह भी कहा था कि हाल के दिनों में रुपये की गिरावट का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें और रूस व यूक्रेन के बीच बीते फरवरी महीने से चल रही लड़ाई है।

