हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने कही बड़ी बात

गौरतलब है कि अगले माह अगस्त में हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं और उससे पहले भाजपा ने कांग्रेस और बसपा में सेंध लगाई है। पार्टी दावा कर रही है कि दोनों दलों के 44 नेताओं और 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।इस कदम को पंचायत चुनाव से पूर्व भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने की कोशिश बताया है।

आपको बतादें कि भाजपा की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष की सत्ता पर लगी हुई है ,चुनावी रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। 2015 के चुनाव में जिला पंचायत की 47 में से भाजपा ने सिर्फ तीन सीटें जीती थीं। कांग्रेस और बसपा ने उसे पिछाड़ा था। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा 11 में से केवल तीन सीट ही जीत सकी थी। लेकिन पंचायत चुनाव, स्थानीय निकाय चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए पार्टी ने राजनीतिक चालाकियां शुरू करदीं हैं। 
इसके अलावा प्रदेश पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़े अतंरिक्ष सैनी व सुभाष चौधरी, बसपा से चुनाव लड़े भागमल लाल भी मौजूद हैं।

हरिद्वार सांसद डॉ.निशंक के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभ आनंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग प्रमुख राजीव, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल एवं भारी संख्या में पदाधिकारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *