दो वर्ष से रुकी हुई सावन में कांवड़ यात्रा अब बड़े ही धूम धाम से जारी है भक्त धर्मनगरी हरिद्वार जल लेने पहुँच रहे हैं इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सखती से की गई है और कांवड़ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद हरिद्वार पुलिस ने गंगा घाटों व अन्य जगहों पर और सख्ती की है जिसके चलते गंगा घाटों, होटलों, धर्मशालाओं व दुकानों में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की।
कांवड़ यात्रा के चलते आतंकी हमला या सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की आशंका हुई है जिसके बाद हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुख्ता सुरक्षा किए जाने की एडवाइजरी जारी की । हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सुबह आठ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। मनसा देवी मंदिर, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, शिव घाट, कांगड़ा घाट, मालवीय दीप घाट समेत अन्य घाटों पर अभियान चलाया। रोलीबेलवाला में लगाई गई अस्थायी दुकानों में भी डॉग स्क्वायड ने संघन चेकिंग की। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैगों को भी खुलवाकर चेक किया गया। वहीं संदिग्धों से भी पूछताछ की। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बम निरोध्एाक दस्ता और डॉग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है।

