सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन आइडल 12” के विनर बनें उत्तराखंड के पवनदीप राजन,सीएम ने दी बधाई

सिंगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल 12 का बीते दिन 15 अगस्त को ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें उत्तराखंड के पवनदीप राजन ने जीत का खिताब जीता। उत्तराखंड की शान बढ़ानें वाले पवनदीप को इंडियन आइडल 12 में जीत के बाद एक लग्जरी कार और 25 लाख रुपये भी मिले हैं। पवनदीप के विजेता चुने जाने के बाद से उत्तराखंड में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चल पड़ा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके पवनदीप को बधाई दी। 


उन्होंने अपने ट्वीट में पवनदीप के लिए लिखा है कि  ‘उत्तराखंड के सपूत को जीत की शुाकामनाएं। बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आपने देशभर के लोगों का दिल जीतने के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।’गौरतलब है कि पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत में रहने वाले है। उनके पिता सुरेश और ताऊ सतीश राजन ने उन्हें म्यूजिक सिखाया है। दादा स्व. रति राजन भी बहुचर्चित गायक हैं। उनके पिता सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर लोकगायक हैं। पवनदीप की नानी भी लोकगायिका थीं। पवनदीप की बहन ज्योतिदीप भी एक गायिका हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *