नई साल की अपडेटेड G 310 R नेकेड स्ट्रीट बाइक की कीमतों को लेकर बड़ा एलान हुआ हो , BMW Motorrad India ने आज शुक्रवार को बाजार में नई 2022 G 310 RR (2022 जी 310 आरआर) मिड-लेवल स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च करने का ऐलान किया है। नई BMW G 310 RR बाइक के स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपये और स्टाइल स्पोर्ट वैरिएंट के लिए 2.99 लाख रुपये है। BMW Motorrad India की ये नई बहुप्रतीक्षित फुली-फेयर्ड स्पोर्ट बाइक TVS Apache RR 310 एंट्री-लेवल स्पोर्ट बाइक पर आधारित है और इसमें समान डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन हैं।
फीचर्स-मोटरसाइकिल में वही 313cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 33.5 bhp का पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। इंजन एक स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यही इंजन G 310 R और G 310 GS मोटरसाइकिलों में भी इस्तेमाल होगा।

