कांवड़ विशेष : हरिद्वार में शिव भक्त का अनोखा अंदाज़,हर किसी ने ठोका सलाम 

हरिद्वार: इस बार की कांवड़ यात्रा में कोरोना के बाद भक्तों की संख्या में तो इजाफा हुआ ही है साथ ही इस वर्ष कांवड़ यात्रा को भक्त ख़ास भी बना रहे हैं, इस बार यात्रा के पहले ही दिन लाखों कांवड़िय हरिद्वार आए जहां ख़ास था कि ग्रेटर नोएडा के मोनू ने हर शख्स का दिल अपनी ओर खींचा। क्यूंकि मोनू ने कांवड़ यात्रा में भगवान शिव के प्रति आस्था के अलावा देश की सीमाओं पर खड़े जवानों के प्रति भी अपना प्यार आर सम्मान व्यक्त किया है। मोनू फौजी की प्रतिमा सिर पर रखकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए पैदल निकल पड़े। मोनू को देखकर सभी ने बेहद प्यार और जज्बे को सलाम किया। 

आपको बतादें दे कि कोरोना के चलते दो साल बाद  नहीं हो रही  वर्ष भक्तों में जोश है। इस बार आस्था और देशभक्ति का अनोखा संगम नजर आ रहा है। इस अमिट छाप में श्रद्धा और देश समर्पण की भावना शिवभक्तों में देखी जा सकती है।

शिवभक्त इस बार बड़ी संख्या में गंगा जल के साथ राष्ट्र की शान तिरंगा भी साथ लेकर चल रहे हैं। शिवभक्तों में भक्ति का सुरूर और राष्ट्र के लिए जुनून इस यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है। गुरुवार को लाखों कांवड़िए पहले दिन गंगाजल लेने पहुंचे।सिर में रखकर ग्रेटर नोएडा के अपने गांव तक पैदल ही जाएंगे। मोनू नै इस एक फौजी का प्रतिमा को हरकीपौड़ी पर स्नान कराया इसके बाद गंगाजल लिया और कांवड़ के रूप में फौजी के प्रतिमा को सिर पर रखकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

क्या बोले मोनू –मोनू ने कहा, पुलवामा हमले की घटना ने उनको बहुत आहत किया। सैनिकों के सम्मान के लिए उन्होंने श्रावण में कांवड़ के रूप में फौजी के प्रतिमा ले जाने का प्रण किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *