उत्तराखंड में अब निजी बस, रोडवेज बस, ट्रक, ऑटो, विक्रम, सिटी बस, ई-रिक्शा, एंबुलेंस के किरायों में बढ़ोतरी की तैयारी है इसपर आगामी एक-दो दिन में फैसला होगा। दो दिन पहले बुधवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक हुई जिसमें किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया और परिवहन मुख्यालय में इस बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों सहित सभी स्थानों पर यात्री एवं माल वाहनों के किराए में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी पर राजी हुई थी।
बुधवार को हुई एसटीए की बैठक में सिटी बस यूनियन ने मांग की थी की इलेक्ट्रिक बसों का किराया में बढ़ोतरी हुई है सिटी बसों का भी चयन कर सकें। साथ ही यह भी तय किया गया था कि हर छह माह में किराए की समीक्षा की जाएगी। रोडवेज बसों के लिए भी तय किया गया था कि निर्धारित के मुकाबले 20 प्रतिशत तक अधिक किराया ले सकते हैं। एंबुलेंस का किराया 15 किलोमीटर तक 800 रुपये, ऑक्सीजन युक्त सामान्य एंबुलेंस का 1200 रुपये और आईसीयू कार्डियक एंबुलेंस का किराया तीन हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। पूरे विक्रम का किराया पहले दो किलोमीटर तक 50 से बढ़ाकर 60 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीअर 15 से बढ़ाकर 18 रुपये करने को कहा है।

