आज से भगवा में रंगें जितेंद्र नारायण त्यागी,अयोध्या में लिया बड़ा संकल्प

अयोध्या : गौरतलब है कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी जो कि धर्म परिवर्तन करके अब जितेंद्र नारायण त्यागी के नाम से जाने जाते हैं। आज गुरूवार को उन्होंने यूपी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में माथा टेका और सरयू नदी के तट पर पहुंचे और स्नान किया। 

इतना ही नहीं बल्कि  उन्होंने सरयू तट पर आज से भगवा धारण करने का संकल्प किया और इसका औपचारिक एलान भी किया। जितेंद्र नारायण त्यागी ने कारसेवकपुरम जाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मिले।  इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते कहा कि मुझे कट्टरपंथी व आतंकवादी संगठनों द्वारा लगातार उनका सिर काटने की धमकी दी जातीं हैं।

लेकिन मैं अब हिंदू देवी देवताओं की शरण में जाना चाहता हूं। मैं कहना चाहता हूं कि मेरा सिर काटना है तो काट लो लेकिन अब मैं अपने संकल्प से विचलित होने वाला नहीं हूं। आज से मैंने सांसारिक वस्त्र त्यागने का संकल्प ले लिया है। अब मैं केवल भगवा वस्त्र धारण करूंगा,आज गुरूवार को जीतेन्द्र ने अयोध्या में सांसारिक वस्त्र का त्याग करने यह भगवा धारण करने का संकल्प लिया है। और कहा कि इस पावन  धरती है यहां जिसने भी त्याग किया वह भगवान को अति प्रिय हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *