देहरादून : सभी जानते है कि ;नई शिक्षा नीति को लागू करने वाले उत्तराखंड पहला राज्य बना है। शिक्षा नीति के शुभारंभ के दिन शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि राज्य के करीब 72 हजार शिक्षक अब सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे। उनसे कोई अन्य कार्य नहीं लिया जाएगा। शिक्षक संगठन की तरफ से कई वर्षों से यह मांग की जा रही थी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ये भी कहा कि प्रदेश में अब शिक्षक बीएलओ ड्यूटी नहीं करेंगे। उनका काम सिर्फ सिर्फ बच्चों को पढ़ाना होगा। इससे प्रदेश के 72 हजार शिक्षकों को विभिन्न कार्यक्रमों से निजात मिलेगी।
विभाग में पिछले कुछ समय में आठ हजार शिक्षकों की पदोन्नति हुई। जबकि सात हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपराओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।
योग, वेद, पुराणों, स्थानीय बोलियों एवं संस्कृत आधारित शिक्षा पर इसके तहत विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

