रुद्रपुर के इंटरमीडिएट टॉपर गौतम अरोरा ने पहली बार में उत्तीर्ण की JEE Main की परीक्षा 

रुद्रपुर : भारतीय इंटरनेशनल स्कूल के छात्र गौतम अरोरा ने जेईई मेंस 2022 में उत्तराखंड टॉप करके प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। छात्र ने परीक्षा में 99.91 प्रतिशत अंक हांसिल किए हैं। उत्तराखंड में प्रथम रैंक है। गौतम ने अपनी सफलता के लिए गुरुजनों और माता-पिता को पूरा इसका श्रेय दिया है। इसके आलावा रुद्रपुर घासमंडी निवासी छात्र गौतम ने कहा कि उन्होंने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। जेईई मेंस की परीक्षा उन्होंने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर ली है। गौतम ने कहा कि मैंने रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई की और आकाश इंस्टीट्यूट के शिक्षक सुधीर ने पढ़ाई में उन्हें काफी हेल्प हुई है। इस कारण वह परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।गौतम के पिता चरणजीत सिंह वेटनरी होल सेल्स विक्रेता हैं जबकि मां तुलिका अरोरा भी बिजनेस वूमेन हैं। इधर, भारतीयम स्कूल के संचालक भारत गोयल व गुजरीत कामरा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *