कोलम्बो : श्रीलंका में संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी बीच अब खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने इस बार आर या पार की स्थिति में दिख रहे हैं। उनका आक्रोश इतना है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के घरों में बंद रहने पर मजबूर हैं। इन सभी का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मान ली जाती तब तक हमलोग यहां से हटने वाले नहीं है। वहीं इनसब के बीच श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया ने बीते दिन सोमवार को सर्वसम्मति से साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का एलान किया। वहीं श्रीलंका की संसद में 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति को चुना जाएगा।
गोटाबाया राजपक्षे देश से भागने की फिराक में –
प्रदर्शनकारियों के डर से राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे विदेश फरार होने वाले थे। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने इसका जोरदार विरोध किया जिससे उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बासिल राजपक्षे कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जैसे ही पहुंचे वैसे ही एयरपोर्ट के इमीग्रेशन स्टाफ और यूनियन ने बीती रात कामकाज बंद कर दिया और उनका विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।

