इस बार बाबा भोले के भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुँचेंगें ,उन शिव भक्तों के पंजीकरण के लिए उत्तराखंड पुलिस ने वेबसाइट जारी करदी है। पुलिस ने कांवड़ियों से आग्रह किया है कि वह असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर आने से पहले ही रजिस्ट्रेशन कराले ।इसके अलावा कांवड़ यात्रा के चलते बड़ी संख्या में शिवभक्त धर्मनगरी पहुंचेंगे । यहां से वह ऋषिकेश समेत केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भी जाएंगे। इसके साथ ही यात्री नीलकंठ महादेव मंदिर में भी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिबंधित रही कांवड़ यात्रा में इस बार बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने की आशंका है। कांवड़ियों की संख्या का अनुुमान लगाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा की तरह ही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में आने वाले कांवड़ियों से पंजीकरण करने की अपील की है। इसके लिए इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने वेबसाइट भी जारी की है। कांविड़यों को https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

