देहरादून: आज उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मत्स्य पालन क्षेत्र में स्वरोजगार को अधिकता देने के उद्देश्य से उन्होंने मत्स्य संपदा योजना शुरू किए जाने का एलान किया। इसके अलावा मत्स्य पालकों को बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक मत्स्य मंडी खोलने की भी घोषणा की है। मत्स्य बिज़निस के लिए बिजली की दरें कृषि की तर्ज पर तय की जाएंगी।
आज सोमवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राष्ट्रीय मत्स्य पालन दिवस पर हुए आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने मत्स्य विभाग बड़ासी ग्रांट में 2.53 करोड़ की लागत से मत्स्य प्रसंस्करण यूनिट का शिलान्यास किया। सीएम ने विभाग की तरफ से उत्पादन पर लगाए गए स्टालों को विज़िट किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थियों को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स भेंट किए।
जनपद ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जिले में मत्स्य पालन के लिए ग्राम समाज के तालाबों के पट्टों का आवंटन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 26 मत्स्य पालकों को सम्मानित भी किया।
आज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए संपदा योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की जाएगी।
11 हजार लोग जुड़े –
वर्तमान में 11 हजार लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मत्स्य पालन से जुड़े हैं। आने वाले पांच सालों में इसे 20 हजार पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

