ज्ञानवापी पर अब अगली सुनवाई 14 जुलाई को

आज वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा और उसमें मुस्लिमों की एंट्री बंद होने के साथ साथ और भी सभी मांगों लेकर दायर याचिका की सुनवाई आज फास्टट्रैक कोर्ट में की गई है जिसमें मामले की सुनवाई अब आगामी 14 जुलाई को की जाएगी। किरण सिंह की याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले को लेकर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी और अन्य विपक्षी भी मौजूद रहे। वादी किरन सिंह की तरफ से वाद में संसोधित प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया। जिसकी प्रति मुस्लिम पक्ष को आपत्ति दाखिल करने के लिए उपलब्ध कराई गई। जिसके बाद कोर्ट ने सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 14 जुलाई निर्धारित की। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दायर इस इस वाद को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *