इस वर्ष हरेला पर्व पर 15 लाख से अधिक लगेंगे पौधे

देहरादून : कुछ वर्षो से उत्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसके चलते वन विभाग ने प्रदेशभर में 15 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखता है को इस बार भी किया जाएगा। पहली बार इस उत्सव पर 50 प्रतिशत से अधिक फलदार पौधे रोपड़ होगा। इस संबंध में बीते दिन सोमवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रदेशभर के वनाधिकारियों की बैठक हुई। इसके अलावा राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय परिसर में मंथन सभागार में बैठक का आयोजन हुआ और पत्रकारों को संबोधित करते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया है कि इस बार क्षेत्र की भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के हिसाब से पौधों का चयन किया जाएगा। इसके लिए पौध और तकनीक वन विभाग की तरफ से दी जाएगी। हरेला पर्व पर स्कूल, कॉलेज और वन पंचायतों को जोड़ा जाएगा। पौधे लगाने के बाद वह जिंदा भी रहें और आने वाले समय में समाज को इनका लाभ मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। वन मंत्री ने कहा कि वन पंचायतों को सुदृढ़ करने की दृष्टि से इस बार फलदार पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि भविष्य में वहां के लोगों की आजीविका इनसे जुड़ सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *