अब यूपी में पुलिस अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी अफवाह जारी करने वालों को अब घेरेगी पुलिस। पुलिस न सिर्फ इंस्टाग्राम और फेसबुक पर होने वाली पोस्ट की शिकायत दर्ज करेगी साथ ही सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई भी करेगी। इंस्टाग्राम के लिए @UPPFactCheck और फेसबुक के लिए www.facebook.com/UPPFactCheck हैंडिल जारी कर दिया गया है और अब पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी मुद्दे पर अफवाह का खंडन के लिए ट्विटर हैंडल @UPPViralCheck शुरू हुई है। भ्रामक पोस्ट का न सिर्फ खंडन होगा बल्कि कार्रवाई भी की जाएगी। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी यह सेवा शुरू की जा रही है।उन्होंने बताया कि इन दोनों प्लेटफार्म पर भी यूपी के अपराध से संबंधित अफवाहों एवं भ्रामक पोस्टों का खंडन किया जाएगा। फेसबुक पेज व इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके किसी भी भ्रामक खबर, वीडियो, फोटो, पोस्ट के संबंध में जानकारी की जा सकती है। इसी तरह फेसबुक यूजर उक्त पेज के मैसेज बाक्स में किसी भी अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति की गोपनीय सूचना भी मिल सकती है।
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पुलिस की अब तीखी नज़र,होगी सख्त कार्रवाई

