Breaking: दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान को पाकिस्तान में उतारा गया 

दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में टेक्नीकल खराबी आने की वजह से आज मंगलवार को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्पाइसजेट के प्रवक्ता बताया है कि घटना की जानकारी देते हुए बताया कि संकेतक लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया है। इस विमान को सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि लैंडिंग के दौरान कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।यात्रियों को सहज करने के लिए जलपान कराया गया है। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा। विमान में कुल 150 यात्री सवार थे।
डीजीसीए- पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह छठी घटना है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से दुबई जा रहे बोइंग 737 मैक्स विमान ने अपने बाएं टैंक से ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखाना शुरू कर दिया था, जब वह हवा में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *