31 सुंदरियों को पिछाड़ कर कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं मिस इंडिया 

वर्ष 2022 की मिस इंडियाका खिताब  सिनी शेट्टी को मिला है 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ जहां शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी के सिर मिस इंडिया का ताज पहना। इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर रही लेकिन उसके बाद भी सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया। आपको हम बताते हैं सिनी शेट्टी से जुडी कुछ खासियतें –

शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी 21 साल की हैं। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा वह सीएफए कर रही हैं।
वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत को फर्स्ट रनरअप घोषित किया गया। जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनरअप रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *