देहरादून : उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के 10 युवाओं को नवाचार आइडिया के पुरूस्कार से नवाज़ेनेगे। आने वाली 6 जुलाई को होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन 10 युवाओं को पुरस्कार देंगें। सरकार की तरफ से 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाना तय हुआ है।
स्टार्टअप क्षेत्र में नवाचार आइडिया तलाशने के लिए उद्योग विभाग की ओर से हर साल प्रदेश के उच्च शिक्षक संस्थानों में बूट कैंप आयोजित किए जाते हैं। जिसमें युवाओं को अपने नवाचार आइडिया को रखने का मौका मिलता है। दिसंबर में विभाग ने नवाचार आइडिया के लिए बूट कैंप के माध्यम से 50 से अधिक युवाओं को चुना गया है।इसके बाद अप्रैल में ऑनलाइन ग्रैंड फिनाले में विशेषज्ञों के समक्ष युवाओं ने अपने आइडिया को प्रस्तुत किया। इसमें 10 सर्वश्रेष्ठ आइडिया को चयन किया गया।
चयनित युवाओं के नाम –
साक्षी शर्मा, सुचित शर्मा, मुकुल महेता, शशांक कौशिक, नमिता टम्टा, सुमित बिष्ट, नेहा गोयल, नितिन अजय बंसल, अजय अग्रवाल, को नवाचार आइडिया पर ग्रैंड चैलेंज पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

