नई दिल्ली : कल स्वतंत्रता दिवस पूरे विश्व में मनाया जाएगा,ठीक उससे एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाए जानें का ऐलान हुआ है। यह घोषणा आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने आज की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शूरवीर जवानों की स्मृति की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है की “देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी।’ पीएम मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा कि यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदना भी कठोर और मजबूत होंगी। 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी का सौभाग्य मिला। इसके लिए देश को भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गए थे। 15 अगस्त की सुबह भी ट्रेनों, घोड़े-खच्चर और पैदल लोग अपनी मातृभूमि से दूसरी जगह पलायन किया था।

