नई दिल्ली : सभी जानते हैं कि कुछ समय पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने जो पैगंबर मोहम्मद पर टिपण्णी की थी जिसके बाद पूरे देश में इसकी लपटे सम्भालनें नहीं सम्भली और अब इसने और अक्रामक रूप लिया और दो दिन पूर्व उदयपुर का मर्डर केस भी इसका नतीजा निकला। आज शुक्रवार को कोर्ट ने नुपुर शर्मा की तरफ मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने नुपुर के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सख्त नाराजगी भी जाहिर की है। तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके बयान से देश उबल गया है। कोर्ट ने नुपुर से टीवी पर आकर माफी मांगने को भी बोला है।
शीर्ष अदालत ने सवाल किया कि नुपुर को खतरा है या उनके बयान से देश खतरे में पड़ गया है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, हम उससे वाकिफ हैं। नुपुर ने जिसके खिलाफ टिप्पणी की उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन नुपुर के खिलाफ अब तक कुछ नहीं हुआ. ऐसा क्यों ? वो नैशनल टीवी पर माफ़ी मांगे।
सिर्फ नूपुर शर्मा है ज़िम्मेद्दार –
कोर्ट ने आज कहा की देश में जो हो रहा है उसके लिए वह अकेले जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि नुपुर शर्मा द्वारा माफी मांगने और बयान वापस लेने में बहुत देर हो गई। नूपुर ने सशर्त बयान वापस लेते हुए कहा कि अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो माफी चाहती हैं।

