आज शाम से हरिद्वार के बॉर्डर होंगे सील, संयुक्त चेकिंग अभियान सुबह से जारी

हरिद्वार : कल स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन पूरे देश में आयोजित होगा। साथ ही प्रशासन पर सुरक्षा के मद्देनज़र भी ज्यादा ज़िम्मेद्दारी है जिसको ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में भी सुरक्षा को लेकर पुलिस चौक्कनी है,आज हरिद्वार में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त चेकिंग शुरू हो चुकी है। 
सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस आज से पूरे जोश और ज़िम्मेद्दारी से सभी जगह तलाशी अभियान चला रही है। सुबह से ट्रेनों में भी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही है। शनिवार अपराह्न से हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले के बॉर्डर और सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। वहीं हाई अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आज शाम से हरिद्वार के  बॉर्डर सील हो जाएंगें।  हरिद्वार शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी पर रहेंगी।

हरकी पैड़ी से लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसएसपी अबुदई कृष्णराज एस ने जानकारी दी है कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित शहर के मुख्य इलाकों में पुलिस लगातार चेकिंग में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *