सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदे विधायक :  हरीश रावत

गौरतलब है कि बीते कई दिन से महाराष्ट्र में राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है, जिसमें विधायकों के बागी होने के मामले में अब उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा है कि भाजपा ने विधायकों को सौ-सौ करोड़ रुपये में खरीदा है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं, जो भारतीय राजनीति को शर्मसार कर रही है। 

मीडिया को दिए एक बयान में पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि भाजपा इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसे सांविधानिक संस्थाओं के बल पर विपक्षी नेताओं को धमकाने का काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। देश उसके इस कुचक्र को समझ रहा है।महाराष्ट्र का राजनीतिक घटनाक्रम किसके इशारे पर अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ एजेंटों ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार को गिराने के लिए कुचक्र रचा। आने वाले दिनों में उनका भी पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *