फेमस स्वीट शॉप को किया गया सील,व्यापारियों ने किया विरोध : देहरादून

कैंट बोर्ड टीम काे व्यापारियों के विरोध का सामना करना भारी पड़ गया। जिसके चलते देहरादून के प्रेमनगर में कालरा स्वीट शॉप के चार मंजिला भवन को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को कार्रवाई के लिए टीम मौके पर पहुंची तो यहां व्यापारी सडकों पर उत्तर कर विरोध  करने उत्तर आए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विरोध इतना बढ़ गया था की सेना को भी मौके पर बुलाना पड़ा। 
पुलिस का कहना है कि ये भवन  बिना नक्शा पास कराए बनाया गया है। जिस पर टीम शुक्रवार को कार्रवाई करने पहुंची है। प्रेमनगर में यह दूकान कालरा स्वीट नाम से है। दुकान मालिक ने कैंट बोर्ड से बिना नक्शा पास किए चार मंजिला अवैध भवन का निर्माण कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पंहुची। जिसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *