देहरादून: भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद अब उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक हुई है जिसमें राजधानी दून समेत पहाड़ के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह से जोरदार बारिश लगातार हो रही है। इसके आलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में मानसून के दस्तक देने के साथ ही प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की जानकारी दी है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश हो रही है। जबकि कुछ जगहों पर बारिश का मौसम बना हुआ है। साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में आया है।
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक,जिलों में झमाझम बारिश

