देहरादून: आज देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी प्रदेश में मुख्यमंत्री-इलेवन और भाजयुमो-इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें मुख्यमंत्री-इलेवन ने यह मैच चार रन की बढ़त पर जीता। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री-इलेवन की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 49 रन हांसिल किए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। दूसरी टीम के रनों को तोड़ने के लिए सीएम ने सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए।
मुख्यमंत्री धामी ने आज इस आयोजन में कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

