मसूरी: आज सोमवार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचे और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यहां आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी एवं सेमिनार का सीएम ने शुभारंभ किया। आज इस कार्यक्रम में उन्होंने यहां मौजूद प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही आपका शिक्षण कार्य संपन्न हो जाए, लेकिन प्रशिक्षण यानी सीखने की प्रक्रिया हमेशा जारी रहता रहा है। सीएम धामी ने यहां प्रशिक्षुओं से मजाकियां अंदाज में कहा कि- मैं यहां आपको बोर करने नहीं आया बल्कि जैसे आप प्रशिक्षण ले रहे हैं, मैं भी अभी राजनीति में प्रशिक्षण ले रहा है। कहा कि राजनीति के क्षेत्र में कई लोग अपने आप को प्रोफेसर मानते हैं, लेकिन मैं खुद को प्रोफेसर नहीं बल्कि 10वीं-12वीं के स्टूडेंट की तरह ही समझता हूं। सीेएम की इस बात पर हॉल में खूब तालियां बजीं।
CM Dhami in LBSNAA : सीएम के सम्बोधन पर तालियों से गुंजा हॉल

