महाराष्ट्र का सियासी संकट अब और गरमा गया है जिसके चलते आज सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया गया और जवाब की मांग हुई है अब कोर्ट में इस मामले पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी। वहीं उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मंत्रालयों को वापस लेलिया गया है। दूसरी तरफ एक जमीन घोटाले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने नोटिस भेजा है।भाजपा की कोर कमेटी के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के एक्शन के बाद देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर बैठक शुरू कर दी। इसमें पार्टी शिंदे गुट को लेकर जल्द फैसला कर सकती है। गोंदिया में आज शिवसैनिकों ने निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Breaking: महाराष्ट्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक,मामले में 11 जुलाई को सुनवाई

