देहरादून : गौरतलब है कि बीते काई दिनों से दिक्कतों में घिर चुके आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को आज हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामलें में थोड़ी भी राहत नहीं मिली है इससे पहले यादव को इस मामलें में आरोपी पाए जानें के बाद निलंबित और गिरफ्तार किया गया था। अपर सचिव समाज कल्याण विभाग रामविलास यादव की गिरफ्तारी पर रोक के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सरकार को 19 जुलाई तक कोर्ट में शपथपत्र पेश करने के लिए बोला है। इसके अलावा याचिकाकर्ता के वकील ने आज शुक्रवार को न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ को बताया कि रामविलास यादव विजिलेंस जांच में सहयोग कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर याचिकाकर्ता बुधवार देर रात विजिलेंस के समक्ष पेश भी हुए लेकिन विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।सरकार की तरफ से आईएएस यादव जांच में सहयोग नहीं करना चाहते है। उन्हें जांच के लिए कई बार बुलाया गया लेकिन वह विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए। पेश होने पर विजिलेंस ने उनसे पूछताछ की लेकिन वे किसी भी प्रश्न का सही उत्तर नहीं दे सके।
हाईकोर्ट से यादव को नहीं मिली राहत,19 जुलाई तक कोर्ट में पेश करें शपथपत्र

