उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से चल रहा है। रामपुर में छह और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान उतरे है । अगर बात करे दोपहर एक बजे तक आजमगढ़ में 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ है। रामपुर में 26.39 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। सपा ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।इसके अलावा आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर दोपहर एक बजे तक 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की रेस में दूसरे चरण में पिछड़ा गोपालपुर विधानसभा एक बार फिर 31.4 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर आ गया। वहीं मेहनगर में भी वोटिंग प्रतिशत में तेजी देखने को मिली। यहां दोपहर एक बजे तक 29.5 प्रतिशत मतदान किया गया था। आजमगढ़ लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ व मेहनगर के सभी मतदान केंद्रों से साजिश के तहत भाजपा के इशारे पर मतदान में गड़बड़ी करने की नीयत से सपा के सभी बूथ एजेंटो को बाहर निकाल दिया है।
लोकसभा मतदान: रामपुर में 26.39 और आजमगढ़ में 29.48 फीसदी हुआ मतदान

