उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से बड़ी खबर मिल रही है जिसके तहत हादसे में 10 लोगों की मौत हुई हैं। करीब 6 लोग भी इसमें घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत बड़ी गंभीर बानी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक़,पीलीभीत के गजरौला थाना इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराने के बाद हाईवे पर पलट गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 7 लोगों के घायल हो गए।
आपको बतादें कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बरेली रेफर किया है। सुबह करीब चार बजे यह भीषण हादसा हुआ है। हरिद्वार से गंगा स्नान करने के बाद बुधवार को शाम पांच बजे गोला के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टाटा एस गाड़ी पेड़ से टकरा गई। ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। यह हादसा गुरुवार को सुबह 4:00 बजे के करीब आसाम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास हुआ।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हरिद्वार से गोला वापस आते समय गजरौला के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 10 लोगों की मौत हुई है। 7 लोग घायल हुए हैं।
मरने वालों की सूची-लक्ष्मी (28) पत्नी संजीव निवासी गोला
रचना (28) पत्नी कृष्णपाल निवासी गोला
सरला देवी (60) पत्नी लालमन शुक्ला निवासी गोला
हर्ष (16) पुत्र संजीव निवासी गोला
खुशी (2) पुत्री संजीव निवासी गोला
शुशांक (14) पुत्र श्यामसुंदर निवासी गोला
आनंद (3) पुत्र कृष्णपाल निवासी गोला
लालमन (65) पुत्र नंदलाल निवासी गोला
श्यामसुंदर (55) पुत्र लालमन निवासी गोला
चालक दिलशाद (35) पुत्र आशिक निवासी गोला

