सगड़ी। बीते दिन मंगलवार को उपचुनावों के लिए आजमगढ़ जनपद में आखिरी प्रचार का दिन रहा जिसके चलते दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है,और साथ ही लोकसभा उपचुनाव के प्रचार प्रसार के लिए आए मंत्री, सांसद, विधायकों ने भी गांव गांव गली गली के भरमान पर रहे और मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ के समर्थन में भोजपुरी अभिनेत्री अम्रपाली द्वारा रोड शो निकालकर निरहुआ को जिताने के लिए भारी मतों से जिताने के लिए अपील की है। आम्रपाली द्वारा जीयनपुर, सगड़ी, बागखालिस, अंजान शहीद, पकवाइनार कई क्षेत्रों में रोड शो निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा मऊ कुतुबपुर, हरैया, गड़ौरा मझौरा, रामगढ़ सहित जगह-जगह गांव गांव में घूम घूम कर जनसंपर्क कर निरहुआ को जिताने की अपील की गई। इस दौरान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास कर रही है। देश और प्रदेश में अमन चैन का राज है। सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अबकी बार सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। आप लोग दिनेश लाल निरहुआ को जिता कर भेजिए। गोरखपुर और बनारस की तरह आजमगढ़ का भी विकास होगा।
आजमगढ़ में निरहुआ की जीत तय : एके शर्मा

