माँ पूर्णागिरि धाम के दर्शन का समय बदला,जानिए कबसे और क्यों किया गया बदलाव

श्रद्धालुओं का घनिष्ठ विश्वसनीय धाम माँ पूर्णागिरि मंदिर को आगामी 24 जून शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक देवी के दर्शन के लिए बंद किया जाएगा। अब इस नई समय सीमा के अनुसार 24 जून से सुबह पांच से शाम सात बजे तक ही भक्त दर्शन कर सकेंगें। पूर्णागिरि मंदिर समिति और पुजारियों की बैठक में यह निर्णय हुआ है इसकी वजह है बरसात जिसकी वजह से भक्तों को इस असुविधा और असुरक्षा से बचाया जा सके। समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को लिया गया है।  सरकारी मेला खत्म हो जाने के बाद से  क्षेत्र में कई जगह पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है।

पूर्णागिरि धाम में मांस-मदिरा का किसी भी रूप में सेवन के लिए मनाही है। मेला क्षेत्र में इस नियम को तोड़ने वाले पर कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश हैं। आज मंगलवार से टैक्सियां टनकपुर से सीधे भैरव मंदिर तक आवाजाही रहेगी। 20 जून तक वाहनों की आवाजाही टनकपुर से ठुलीगाड़ तक हो रही थी। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक अलग से जीप-टैक्सियों की व्यवस्था थी। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बैठक में नीलाधर तिवारी, पीतांबर तिवारी, भुवन पांडेय, माधव दत्त, प्रकाश पांडेय, जमुनादत्त पांडेय, नेत्रबल्लभ तिवारी, नरेश तिवारी, दयानंद पांडेय आदि सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *