भारी बारिश के होते ही चारधाम यात्रियों की संख्या घटी 

रुद्रप्रयाग : अब जबकि मानसून की दस्तक सभी राज्यों में हो गई है। इसी कड़ी में राज्यों में केदारनाथ यात्रा की रफ्तार भी हलकी हुई है। पिछले सपताह हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। साथ ही बाजारों, पैदल मार्ग व केदारपुरी में यात्रियों का दबाव पहले जैसा नहीं है। सोनप्रयाग से भी यात्रियों की धाम पहुँचने में कमी आई है। 

बीती 6 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई जिसके बाद केदारनाथ यात्रा में सबसे अधिक यात्री आए। कपाटोद्घाटन पर जहां रिकार्ड 23,512 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, यात्रा के शुरुआती छह दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पहुंच गया था। मई के 26 दिनों में जहां 4,35,203 श्रद्धालु धाम पहुंचे, वहीं जून के 19 दिनों में 3,11,547 श्रद्धालु आए।  13 जून से धाम में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या में कमी आई है। आंकड़ों पर गौर करें तो जहां 1-12 जून तक 2,17,803 यात्री केदारनाथ पहुंचे थे, वहीं 13 से 19 जून तक सात दिनों में 93,744 यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *