इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 619 न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले 

वाराणसी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पद पर बैठे 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। यह तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया है इसके अलावा इस तबादले की इस सूची में वाराणसी के कई न्यायिक अधिकारी भी हैं जिनमें ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर का भी तबादला बरेली हो गया है। 

आपको बतादें कि प्रदेश भर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के 285 न्यायिक अधिकारी, सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक के 121 न्यायिक अधिकारी तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के 213 न्यायिक अधिकारियों के तबादले में वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर भी शामिल हैं।रवि कुमार दिवाकर को हाल ही में एक धमकी भरा पत्र भी प्राप्त हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी तबादला आदेश में स्थानांतरित किए गए सभी न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि उन्हें हर हाल में चार जुलाई 2022 तक अपना प्रभार सौंपना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *