उत्तराखंड में आज अग्निपथ प्रदर्शनों की लगातार खबरें मिल रही है। इसके चलते देहरादून, हरिद्वार, चमोली और हल्द्वानी में युवाओं और कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। राजधानी में अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ी संख्या में युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए हैं । यहां से रैली निकली है और युवाओं की भीड़ ने सचिवालय का रुख किया है। मौजूद पुलिस फ़ोर्स ने उन्हें इनकम टैक्स तिराहे के पास बैरिकेडिंग लगाकर थामा गया है।
आपको बतादें कि आज सोमवार को अग्निपथ योजना के विरोध में सचिवालय की तरफ जा रहे युवाओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका लिया जिसके बाद वो सभी धरने पर बैठ गए। युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। योजना लागू कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ। है
हरिद्वार में भी आज अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ वाम मोर्चा ने प्रदर्शन किया।वहीं रुड़की में अग्निपथ को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।पार्टी ने योजना के विरोध में आंंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

