यूपी में 180 ट्रेनें रद्द,नौ हजार यात्रियों को रेलवे ने 52 लाख रुपये लौटाए

लखनऊ : अग्निपथ योजना के देश में जो हाहाकार मचा है उसके चलते सभी जगह स्थिति बद से बद्दतर हो गई है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन से रेलवे को बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द हुई हैं। लखनऊ मंडल में पिछले 3तीन में 180 से अधिक ट्रेनों को कैंसल किया गया है। ऐसे में इनसे सफर करने वाले नौ हजार यात्रियों को रेलवे ने रविवार तक 52 लाख रुपये वापस किए हैं। 

सियालदाह, सद्भावना, न्यू जलपाईगुड़ी, नाहरलागुन एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अग्निपथ के विरोध की भेंट चढ़ गईं। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों व ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में गाड़ियों को रद्द किया गया।पंजाब, दिल्ली, हावड़ा रूट की ट्रेनें कैंसिल होने से टिकट का रिफंड लेने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरक्षण केंद्रों से नौ हजार लोगों को तीन दिनों में 52 लाख रुपये से अधिक का रिफंड दिया गया है। तीन हजार यात्रियों को 17 लाख रुपये रिफंड किए। ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलाकर करीब 65 हजार यात्रियों का एक करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *