यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी,ऐसे देखें परिणाम

यूपी में आज लम्बे इंतज़ार के बाद बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी हो गए हैं .आज शनिवार 18जून को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आ गए हैं . जिन छात्रों ने इस साल दस वीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड किया जा सकता है, छात्र  रिजल्ट ऐसे देख सकते हैं…

परीक्षाओं की तारीख –

यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया है कि हाईस्कूल में कुल 2781654 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 2525007 ने परीक्षा दी। वहीं 12वीं में 2411035 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 2250742 छात्र बैठे . 

ऐसे देखें परिणाम 

आप सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाए उसके बाद दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आप एक नए पेज पर आ जाएंगे ,जिसके बाद यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *