घोषणाओं का बड़ा दिन,लाखों पदों पर शुरू होने वाले हैं आवेदन

आज देश में सरकार की तरफ बड़ी घोषणाओं का दिन है। आज पीएम मोदी ने कहा है किआगामी डेढ़ साल के अंदर दस लाख युवाओं को अलग-अलग डिपार्टमेंट ने भर्तियां दी जाएँगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में खाली पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद उन्हें भरने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। मोदी ने स्पष्ट रूप से मिशन मोड में इन भर्तियों को शुरू करने का निर्देश दिया है।अआप्को बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को यह सबसे बड़ा एलान किया है। केंद्र सरकार के कई प्रमुख विभाग और मंत्रालय नौकरी देने की पहली प्रक्रिया यानी मंत्रालय में खाली पड़े पदों की समीक्षा कर चुके हैं। इन मंत्रालयों में अगले कुछ महीनों के भीतर ही भर्तियों के लिए आवेदन शुरू  कर दिए जाएंगे सूचना के अनुसार,सबसे ज्यादा भर्तियां रेलवे, डाक विभाग, राजस्व विभाग, रक्षा मंत्रालय समेत गृह मंत्रालय में भर्तियां होंगी। 

केंद्र सरकार की तरफ से बीते वर्ष 2020 में संसद में पेश की गई एक रिपोर्ट कहती है कि केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में तकरीबन पौने नौ लाख पद खाली पड़े हैं। केंद्र सरकार के दस्तावेजों के मुताबिक सरकार के इन विभागों में 40 लाख चार हज़ार पद सृजित हैं। जिसमें से 31,32,159 पद भरे हुए थे। इसके अलावा 2016-17 से लेकर 2020-21 के दौरान 214601 कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से दो लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति दी गई थी।

इसके अलावा रोजगार की दिशा में काम करने वाले मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक की। केंद्र के खाली पड़े पदों के अलावा राज्यों के भी खाली पड़े लाखों पद भरे जाने की प्रक्रिया को भी तेज करने की सलाह दी गयी है। हालांकि प्रधानमंत्री के निर्देश के मुताबिक जिन दस लाख पदों को अगले डेढ़ साल में भरने की बात की गई है वह केंद्र सरकार के पद हैं। 

केंद्र सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री बताते हैं कि 10 लाख पद तो सिर्फ केंद्र सरकार के द्वारा भरे जाने हैं। जबकि देश के अलग-अलग राज्यों में जहां जहां पर भाजपा की सरकारें हैं वहां पर जिन महकमों में पद खाली हैं वहां पर भी भर्ती की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में भर्ती की प्रक्रिया तेज की गई है। मिशन मोड में बंपर भर्तियां शुरू कर दी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *