पीएम मोदी ने किया संत तुकाराम शिला मंदिर का लोकार्पण

आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी पुणे के संत तुकाराम शिला मंदिर के लोकार्पण करने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने संत तुकाराम महाराज के दर्शन किए और संत तुकाराम शिला मंदिर का लोकार्पण कर सभी को बधाई दी,आज पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से पुणे पहुंचे है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने उनका स्वागत किया और उनके आगमन पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि , हमें गर्व है कि हम दुनिया की प्राचीनतम जीवित सभ्यताओं में से एक हैं। इसका श्रेय भारत की संत परंपरा और भारत के ऋषियों व मनीषियों को जाता है।हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य जन्म में सबसे दुर्लभ संतों का सत्संग है। अगर संतों की अनुभूति हो गई तो ईश्वर की अनुभूति अपने आप हो जाती है। आज इस पवित्र तीर्थ-भूमि पर आकर मुझे ऐसी ही अनुभूति हो रही है।  वहीं संत तुकाराम पालकी मार्ग का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया इन सभी चरणों में 350 किमी से अधिक लंबाई के हाईवे बनेंगे और इस पर 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक पैसा खर्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *