BJP कर रही गंदी राजनीति : मनीष सिसोदिया 

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज शुक्रवार को आरोप लगाया कि स्कूली शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के आप सरकार के प्रयासों को रोकने के लिए भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि अब जब भाजपा के लोगों की सेवा विभाग पर अनधिकृत पकड़ है, तो वे दिल्ली में आप सरकार को शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देने से रोकने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं। अब तक करीब 1,100 शिक्षकों ने सिंगापुर, ब्रिटेन और फिनलैंड समेत विदेशों में ट्रेनिंग ली है।  दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *