प्रभास जल्द बंधेंगे सात फेरों में,हुस दैट लक्की गर्ल ?

लाखों फैन्स की जान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ  बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाने वाले अभिनेता प्रभास अब ग्रहस्त जीवन में प्रवेश करने की तैयारी में हैं। साउथ के इस सुपरस्टार की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि इस मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लड़कियां इनकी दीवानी हैं। लेकिन अब उनका दिल  टूटेगा क्यूंकि प्रभास के परिवार वाले चाहते हैं कि इस साल किसी भी तरह उनकी शादी करवाई जाए। नयनतारा के बाद अब साउथ का ये सुपरस्टार भी हाथ पीले करने के लिए बेकरार है।

जल्द दूल्हा बनेंगे प्रभास

खबरों की मानें तो, 42 साल के तेलुगु सिनेमा के इस स्टार को परिवारवाले शादी के बंधन में बांधने की लिए कमर कस चुके हैं। उनके चाचा, अभिनेता कृष्णम राजू जल्द ही इस खबर को ब्रेक करेंगे। मिर्ची 9 की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रभास के चाचा और रिबेल स्टार कृष्णा नाम राजू ने हाल ही में कहा कि प्रभास इसी साल शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभास के लिए एक लड़की चुन ली गई है। जिसकी घोषणा परिवार जल्द करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *